फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

देवी मंदिरों से लेकर गांव-गलियाें में चला मिशन शक्ति अभियान

Sun, 18 Oct 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
civic
महिला थाना परिसर में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करती थानाध्यक्ष संगीता सिंह। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए रविवार को जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। देवी मंदिरों में एंटी रोमियो दल की ओर से सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों के वार्डों में लैंगिक हिंसा की रोकथाम पर जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें यौन हिंसा से बचाव, सहायता, पुनर्वास, शिक्षा व हिंसा करने के लिए दंड प्रावधान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में महिला ग्राम संगठनों ने विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। ब्लाकों में गोष्ठी कर मोबाइल वैन, लाउडस्पीकर से प्रसार किया गया। मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी/विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जागरूकता गोष्ठी महिला थाने में हुई। जिसमें 1090, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता, 1098 चाइल्डलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ केके वैश्य, एडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मौदहा संवाद के अनुसार पुलिस कर्मियों ने बाइक जुलूस निकाल लोगों को जागरूक किया। कस्बे में नगर पालिका अध्यक्ष रामकिशोर श्रीवास ने प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। राठ संवाद के अनुसार प्रदेश सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत नगर पालिका सभागार में गोष्ठी का आयोजन हुआ। नगर में निकाली गई जागरुकता रैली को एसडीएम अशोक यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने कहा महिलाओं को न्याय के लिए कानून में सख्त प्रावधान हैं। गोष्ठी में प्रधान लिपिक विजय कुमार, हरिशरण चंसौरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडौरा में आयोजित हुआ शिविर
भरुआसुमेरपुर। श्रम विभाग ने ग्राम पंचायत कुंडौरा में शिविर का आयोजन कर संचालित योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्षता ग्राम प्रधान अवधेश यादव ने की। ले की। शिविर में श्रम अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने महिला अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। विशिष्ट अतिथि विवेक प्रकाश मिश्रा ने सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को मास्क वितरित किए। कार्यक्रम में बुंदेलखंड निर्माण व असंगठित मजदूर संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार साहू व सैकड़ों महिलाएं रहीं। इसी तरह सुमेरपुर कस्बे में नारी कल्याणी सेवा समिति की महिलाओं ने रैली निकाली। रैली को चेयरमैन आनंदी प्रसाद पालीवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर ईओ रवि यादव, अजीत सिंह गौतम, माया, कुंवरवती, शोभा, केशकली, सरोज, संतोषी, रामदुलारी, लक्ष्मी आदि मौजूद रहीं। गोहांड संवाद के अनुसार नगर पंचायत सभागार में आयोजित गोष्ठी में अधिशासी अधिकारी दीपालिका यादव ने कहा महिलाएं जिस क्षेत्र में हैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे से कर रही हैं। इस मौके पर महिला सभासद, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता आदि रहीं। (संवाद)
पांच महिला प्रधानों को किया सम्मानित
भरुआसुमेरपुर। विकास खंड कार्यालय परिसर में नारी शक्ति मिशन गोष्ठी में ब्लाक प्रमुख जयनारायन यादव ने कहा कि समाज में नशे के कारण अपराध पनपता है। अध्यक्षता कर रही क्षेत्र पंचायत सदस्य दया तिवारी ने कहा महिलाओं के उत्थान के लिए समूह सबसे बड़ा आधार है। इस मौके पर प्रधान टेढा निशा सिंह, बड़ागांव प्रधान कुसुम उर्फ रूबी यादव, पाराओझी प्रधान गुजरतिया, छानी खुर्द प्रधान सुमन प्रजापति, बदनपुर प्रधान मूर्ती प्रजापति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। (संवाद)

पांच महिलाओं को मिला योजना का लाभ
हमीरपुर। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत वर्चुअल बैठक के माध्यम से मंत्री श्रम एवं सेवायोजन स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद के 5 लाभार्थियों को हितलाभ प्रमाणपत्र दिया। जिसमें झलोखर निवासी सत्यप्रकाश की पत्नी उत्तरा, शहर निवासी वीरेंद्र की पत्नी आराधना, पचखुरा बुजुर्ग सुमेरपुर निवासी चंद्रपाल की पत्नी उर्मिला, हरेहटा कुरारा निवासी शिवपाल की पत्नी राधा व इसी गांव के शिवदयाल की पत्नी राजू को मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत लाभ मिला है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed