फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

शाखा प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज कराएं

Wed, 14 Oct 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
civic
हमीरपुर। बैंकों की जिलास्तरीय सलाहकार/समन्वय समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने आर्यावर्त बैंक की टेढ़ा शाखा के प्रबंधक की ओर से स्वयं सहायता समूह के खाता खोलने में टाल मटोल करने व समूहों के सदस्यों को अनावश्यक परेशान करने पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा अधिक समूहों का गठन कर आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन

इसलिए खाते खोलने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा सरकार समर्थित योजनाओं में सहयोग न करने वाले बैंकर्स पर कार्रवाई के लिए संबंधित मुख्यालय में पत्राचार किया जाए। एक जिला एक उत्पाद में जिन बैंकों में फाइलें लंबित हैं। उनमें कमियों को दूर कर लोन स्वीकृत कराएं। बैठक में सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, उपायुक्त स्वत: रोजगार कमलेश कटियार, उपनिदेशक कृषि जेएम श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी, एलडीएम व अन्य संबंधित अधिकारी व बैंकर्स मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed