फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

एक घंटे हुई झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, मैदान में रखी दुकानों में घुसा बारिश का पानी, गलियों में कीचड़ से हुई परेशानी

Mon, 15 Jun 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
civic
सड़क किनारे लगी दुकानों में घुसा बारिश का पानी। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। सोमवार सुबह तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हुए। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटा मूसलाधार बारिश हुई। जिससे राहत मिली। बारिश से गांव व शहर की गलियाें में कीचड़ हो गया। उधर लोग शहर के यमुना व बेतवा तटबंध पर मौसम का आनंद लेते रहे। जनपद में 19 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया। सोमवार सुबह तेज धूप निकलने से लोग परेशान हो गए। वहीं गर्मी से राहत के लिए लगे कूलर, पंखा भी जवाब दे दिए। घरों से निकलने से पहले लोग गमछा व छाता लगाकर निकलने लगे। दोपहर करीब 12 बजे मौसम ने अचानक रुख बदला। आसमान में बादल छा गए और धूल भरी तेज हवाएं चलने लगी।
विज्ञापन

वहीं कुछ देर बाद मूसलाधार बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। एसपी आवास के पास मैदान में बारिश का पानी भर गया। उधर मैदान में तिपाल लगाकर दुकानें खोले बाहरी जनपद के लोगों की दुकान में पानी भरने से सामान अस्त व्यस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सुमेरपुर, मौदहा, पौथिया, पत्योरा, सरीला, गहरौली, गोहांड, राठ क्षेत्र में हुई बारिश से कच्चे रास्तों में पानी भराव होने से लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 व न्यूनतम 30.2 डिग्री रहा।

बारिश से कीचड़ में फंसे वाहन
पौथिया। सोमवार दोपहर बारिश के बाद निर्माणाधीन राठ-हमीरपुर फोरलेन पर कीचड़ हो जाने से भारी वाहन फंस ए। जिससे जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलने पर राठ की तरफ से आने वाले वाहन बिवांर मौदहा मार्ग से होकर गुजरे। देर शाम तक किसी तरह वाहनों को निकालने के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed