{"_id":"5ec557ac8ebc3e904a749ba1","slug":"civic-hamirpur-news-knp561148191","type":"story","status":"publish","title_hn":"119 किसानों को मिलेगा 19 लाख बीमा क्लेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
119 किसानों को मिलेगा 19 लाख बीमा क्लेम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में रबी अभियान में कुल 37,429 किसानों ने फसल बीमा कराया था। जिसमें 1467 गैर ऋणी व 35 हजार 962 ऋणी किसान हैं। इसमें 195 किसानों ने दैवी आपदा से खराब हुई फसलों का दावा बीमा कंपनी को किया था।
जिसमें 119 किसानों का बीमा क्लेम 19 लाख स्वीकृति हुआ है। इन किसानों के खातों में धनराशि भेजने की तैयारी बीमा कंपनी कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा में दो संशोधन भी किए गए हैं। जो किसानों के लिए लाभकारी होंगे।
सुमेरपुर के पत्योरा निवासी किसान आदित्य कुमार त्रिपाठी ने बताया दो एकड़ में बोई गेहूं की फसल आंधी, पानी व ओलावृष्टि से नष्ट हो गई थी। अभी तक बीमा का पैसा नहीं मिला है। किसान जयवीर सिंह ने बताया पांच एकड़ में बोई लाही की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
अभी तक बीमा रकम का इंतजार है। जिला कृषि अधिकारी सरस कुमार तिवारी ने कहा फसल बीमा में दो संशोधन किए गए हैं। पहला अब बीमा कराने के लिए कोई दबाव किसानों पर नहीं रहेगा। अगर किसान को बीमा कराना है तो 7 दिन पहले बताना पड़ेगा। खरीफ में 31 जुलाई तक व रबी फसल का 31 दिसंबर तक बीमा कराना होगा।
दूसरा नियम पांच वर्षों का औसतन उत्पादन का जो समर्थन मूल्य बनेगा। उसी को बीमित राशि मानी जाएगी। सूखा व दैवी आपदा पर ये नियम लागू नहीं होगा। कहा 119 किसानों का करीब 19 लाख बीमा क्लेम स्वीकृति हो गया है। शेष दावों को भी जल्द क्लेम दिलाया जाएगा।