फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,hamirpur news,bussiness

दलहन भंडारण सीमा निर्धारण से व्यापारियों में आक्रोश

Tue, 06 Jul 2021 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
civic,hamirpur news,bussiness
राठ। दलहन खरीद पर स्टॉक सीमा निर्धारित होने के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों ने मंडी में काम ठप कर प्रदर्शन किया। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भेजकर स्टॉक सीमा समाप्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने कहा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने दो जुलाई को एक अध्यादेश जारी किया है। जिसमें मूंग दाल को छोड़कर अन्य दलहनों पर थोक, रिटेलर व्यापारी, आयात कर, मिलर के लिए स्टाक सीमा लगा दी है। अध्यादेश में थोक विक्रेता के लिए 200 मीट्रिक टन स्टाक सीमा है। जिसमें एक किस्म की मात्रा सौ मीट्रिक टन लागू की गई है। वहीं खुदरा विक्रेता के लिए स्टाक सीमा 5 मीट्रिक टन रखी गई है। अध्यादेश में 30 दिन के अंदर स्टॉक निर्धारित सीमा में लाने तथा दालों के स्टॉक को नियमित रूप से घोषित कर उपभोक्ता मामले विभाग के पोर्टल पर देने का निर्देश है।
विज्ञापन

कहा यह अध्यादेश व्यापारी, उद्योग अथवा किसानों के हित में नहीं है। व्यापारियों ने प्रभारी मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें संबंधित विभाग के मंत्री से दलहन में स्टॉक सीमा समाप्त करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष हरीप्रकाश गुप्ता, महामंत्री बृजेंद्र गुप्त, धरमपाल गुप्ता, काशीप्रसाद गुप्ता, भागवत राजपूत, कढ़ोरी गुप्ता, महेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, संदीप अग्रवाल, प्रमोद बजाज, प्रदीप गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed