फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,hamirpur news,animal

मवेशियों के लिए खरीदा गया भूसा बारिश में सड़ रहा

Sat, 03 Jul 2021 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
civic,hamirpur news,animal
पत्योरा (हमीरपुर)। गांव की सरकार बदलते ही अनियमितताओं की पोल खुलने लगी है। पशु आश्रय स्थलों में गड़बड़ियों की पोल नई पारी शुरू करने वाले प्रधान ही खोलने लगे हैं। ऐसा ही मामला पत्योरा गांव का सामने आया है। जहां बने अस्थायी पशु आश्रय स्थल में पूर्व प्रधान व सचिव की साठगांठ से जमकर धांधली का आरोप प्रधान ने लगाया है। प्रधान ने गोशाला में अन्ना मवेशियों को संरक्षित कराने में हाथ खड़े कर दिए हैं। मवेशियों के लिए खरीदा गया भूसा खुले में पड़ा होने से बारिश में सड़ रहा है। वहीं 300 से अधिक मवेशी गलियों में भूखे भटक रहे हैं। वहीं गोवंश संरक्षित न होने से किसान फसलें बोने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया गोआश्रय स्थल पर मवेशियों को संरक्षित करने की सही व्यवस्था नहीं है। ऐसे में करीब 300 मवेशी अन्ना घूम रहे हैं। जिससे फसल बोने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। भरण पोषण के लिए खरीदा गया भूसा खुले आसमान के नीचे पड़ा है। धांधली के चलते निवर्तमान प्रधान गोवंश संरक्षित करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद निषाद ने कहा अस्थायी पशु आश्रय स्थल में मानक अनुरूप निर्माण कार्य न होने से मवेशी अभी तक संरक्षित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

कहा आश्रय स्थल के नाम पर मनरेगा व 14वें वित्त से लाखों रुपये का बंदरबांट किया गया। हालात ये हैं कि मवेशियों के भरण पोषण के लिए भूसा आदि रखने के लिए गोदाम नहीं है। आश्रय स्थल में लगा टिनशेड कबाड़ से खरीद कर लगा दिया गया है। छाया की ठीक से व्यवस्था नहीं है। गेट टूटा होने से मवेशी गोशाला से निकल जाते हैं। कहा इसके लिए दूसरी जगह नवीन परती जमीन चयनित की है, लेकिन प्रशासनिक सहयोग न मिलने से मवेशियों को संरक्षित नहीं कर पा रहे हैं। इस मामले में सचिव रामसेवक ने कहा आश्रय स्थल के लिए दूसरी जगह चयनित की गई है। जो एक पखवाड़े के अंदर तैयार कर ली जाएगी। जल्द ही सभी अन्ना मवेशियों को संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed