{"_id":"6113c9178ebc3e7955740cb6","slug":"civic-hamirpur-jalbharao-hamirpur-news-knp6455532131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा/सुमेरपुर। इचौली गांव में मकान की अटारी गिरने से घर के अंदर मौजूद लोग मलबे में दब गए। जिन्हें पड़ोसियों ने बचा लिया। हालांकि इस घटना में गृह स्वामी के घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इचौली निवासी धनीराम की अटारी बुधवार की सुबह अचानक भरभरा कर गिर गई। जिससे घर के मौजूद लोग मलबे में दबने से चीख पुकार मचाने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना में धनीराम की गृहस्थी का सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया। घर गिर जाने से उनका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार मंगलवार रात बिरखेरा में बारिश से हरिप्रसाद प्रजापति का कच्चा आशियाना भरभरा कर ढह गया।
इससे सामान के साथ भूसा आदि नष्ट हो गया। इसी तरह कस्बे के बांकी मार्ग निवासी लालाराम पाल का मकान बारिश के चलते ढह गया है। अब उनके पास सिर छिपाने को जगह नहीं बची है। लालाराम का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवेदन कर रखा था। मगर डूडा के अवर अभियंता उनके आवेदन में रिपोर्ट नहीं लगाई है।