{"_id":"6113c9188ebc3efccb2728a0","slug":"civic-hamirpur-jalbharao-hamirpur-news-knp645543241","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना-बेतवा केन के बाद चंद्रावल उफनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना-बेतवा केन के बाद चंद्रावल उफनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। यमुना-बेतवा व केन नदी के बाद अब चंद्रावल नदी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। चंद्रावल नदी के उफान से कैथी, करेना डेरा, धुंधपुर, मौहर आदि गांव प्रभावित हैं। अचानक पानी बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों के लोगों की धड़कने बढ़ गई हैं। कैथी गांव में पानी गांव के अंदर घुसने की कगार पर पहुंच गया है।
यमुना, बेतवा व केन नदियां बाढ़ से भारी तबाही मचा कर अब सिकुड़ने लगी हैं। इधर जनपद में बहने वाली चंद्रावल नदी ने अब विकराल रूप दिखाना शुरू किया है। चंद्रावल नदी के बढ़ते जलस्तर ने कैथी, करेना डेरा, धुंधपुर, मौहर गांवों को खतरा पैदा कर दिया है।
इससे मौदहा क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हैं। सैकड़ों हेक्टेयर भूमि को जलमग्न करने के बाद इस नदी का पानी धीरे-धीरे गांवों में घुसने लगा है। इससे लोगों की धड़कने बढ़ गई है। कैथी के प्रधान अरिमर्दन सिंह ने बताया नदी के पानी ने गांवों को चारों तरफ से घेर लिया है। अगर जलस्तर बढ़ता है तो पानी गांव के अंदर घुस सकता है।