फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,hamirpur,ganadagi

बदतर जिंदगी जी रहे वार्ड-16 के लोग

Sat, 21 Aug 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
civic,hamirpur,ganadagi
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के वार्ड-16 के बाशिंदे गांवों से भी ज्यादा बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हैं। वार्ड के ज्यादातर रास्ते कीचड़ व गंदगी से पटे हैं। लोगों का निकलना दुश्वार है। शिकायतों के बाद भी नगर पंचायत ने समस्या का समाधान नहीं किया है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड-16 में शिवानी पैलेस के पीछे एक दशक पूर्व विधायक निधि से बनाया गया सीसी मार्ग ध्वस्त हो चुका है। साहू चक्की से लेकर राकेश वर्मा के मकान तक वाहन तो पैदल चलना मुश्किल है। अमरीश वर्मा, राकेश वर्मा, जगदीश वर्मा, सुखराम वर्मा, उपेंद्र श्रीवास, रामकेश, रंजीत आदि ने बताया इस समस्या से कई बार वार्ड सभासद भोला यादव को अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन

बताया नालियां जाम होने से बारिश का पानी घरों में घुस जाता है। साथ ही जल निकासी का ठोस इंतजाम न होने पर संक्रामक बीमारियों का खतरा रहता है। सभासद भोला यादव ने कहा समस्या को नगर पंचायत की बैठक में कई बार मुद्दा उठा चुके हैं। लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष ने कार्य कराने की स्वीकृति प्रदान नहीं की है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed