{"_id":"60ddf40e8ebc3ed66739e370","slug":"civic-dm-hamirpur-news-hamirpur-news-knp63752291","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटे-फटे फलों की बिक्री पर लगाएं पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटे-फटे फलों की बिक्री पर लगाएं पाबंद
विज्ञापन
हमीरपुर। डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा, खाद्य पदार्थों व औषधियों में होने वाली मिलावट को हर हाल में रोका जाए। जिले में कहीं भी कटे-फटे फल व खुली खाद्य सामग्री की बिक्री नहीं होनी चाहिए। डीएम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों पर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रतिष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन कराने के लिए ग्राहकों को मास्क और दो गज दूरी बरकरार रखने को कहा।
कहा मिठाई की दुकानों में किसी भी दशा में पैकिंग, डिब्बे का वजन नहीं किया जाना चाहिए। मिलावटी दूध व अन्य पेय पदार्थ नहीं बिकने चाहिए। इसके लिए लगातार सैंपलिंग करते रहें। ड्रग इंस्पेक्टर मेडिकल स्टोरों की जांच करें। कोई भी जुखाम, बुखार, खराश आदि की दवा बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं दी जानी चाहिए।
निजी नर्सिंग होम में चलने वाले मेडिकल स्टोर में मरीजों और तीमारदारों को दवाओं की रसीद, बिल अनिवार्य रूप से दी जाए। इस मौके पर सीडीओ केके वैश्य, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा, सभी एसडीएम, सीएमओ डा.आरके सचान, अभिहित अधिकारी रामअवतार यादव आदि रहे। (संवाद)