{"_id":"613646d68ebc3e678e1fdfed","slug":"civic-complaint-hamirpur-hamirpur-news-knp650421119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक अनुरूप निर्माण न होने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक अनुरूप निर्माण न होने की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहरौली। बिहूंनीकला गांव में सीसी निर्माण का कार्य मानक को ताक पर रखकर किया जा रहा है। रात में गीली मिट्टी का कचरा हटवाए बिना ही सीसी डलवाई जा रही है। जिस पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध कर घटिया निर्माण कराने का आरोप लगा बीडीओ से शिकायत की है।
गांव निवासी नरेंद्र कुमार, घनश्याम, नवल किशोर, वंशगोपाल, कालीचरण, सुरेंद्र कुमार आदि ने खंड विकास अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया चदौंरा लिंक मार्ग पर सीसी सड़क बनाने में कीचड़ हटाने की बजाए उसी के ऊपर मानक को ताक में रखकर घटिया तरीके से डाली जा रही है। ग्रामीण ने कहा भ्रष्टाचार उजागर न हो इसके लिए दिन के बजाए रात में सीसी डलवाने का कार्य किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है अगर इसी तरह सीसी सड़क बनी तो जल्द टूट जाएगी। इस मामले में बीडीओ गोपाल यादव ने बताया कि उनके संज्ञान में अभी मामला नहीं आया है। फिर भी अवर अभियंता जितेंद्र कुशवाहा को मौके में भेजकर जांच करवाकर उचित कार्रवाई करेंगे। (संवाद)