फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,agricalture,hamirpur

कुम्हड़ा की फसल से उम्मीद लगाए किसान हुए मायूस

Tue, 21 Sep 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
civic,agricalture,hamirpur
कुरारा (हमीरपुर)। कानपुर और आगरा मंडल में होने वाली सफेद कुम्हड़ा की फसल में अच्छा लाभ कमाते देख जिले के किसानों ने भी खरीफ सीजन में इसकी खेती पर दांव लगाया। सैकड़ों किसानों ने फसल तैयार की, लेकिन इस बार मौसम ने साथ नहीं दिया। लगातार हुई बारिश से फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। खेतों में तैयार सफेद कुम्हड़ा का फल सड़ गया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कुसमरा निवासी दिग्विजय सिंह ने गतवर्ष घाटमपुर निवासी एक किसान को 25 बीघे जमीन बलकट (ठेके) में दी थी। जिसने सफेद कुम्हड़ा की खेती की। बताया बाहर के व्यापारी ने खेत से ही एक लाख रुपये प्रति बीघा की दर से 25 लाख का कुम्हड़ा खरीद ले गए थे। इसी के बाद करीब 400 बीघे में किसानों ने कुम्हड़ा की फसल तैयार की है। किसानों ने कहा पिछले दिनों लगातार बारिश में तैयार खेत में पड़ा कुम्हड़ा का फल सड़ चुका है। इससे उन्हें घाटा उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

चकोठी निवासी भारत सिंह ने कहा 21 बीघे में कुम्हड़ा लगाया था। बताया मई में खेत में पलेवा कर तैयार किया। जुताई, बुवाई, खाद, बीज व लेवर में उनका करीब एक लाख रुपये खर्च हुआ। लेकिन लगातार बारिश में फसल पानी से भरी रहने से पौध सड़ गई। वहीं अन्ना मवेशियों ने भी फसल नष्ट कर दी। कहा अब मौसम साफ होने पर जुताई कर रबी फसल की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिठारी निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया उन्होंने जलालउद्दीन के साथ मिलकर 30 बीघा खेत तीन लाख रुपये में ठेके पर लिया है। जिसमें 10 बीघे में मूंगफली लगाई है। बताया राजपुर में एक मित्र को कुम्हड़ा की खेती करते देख उन्होंने 20 बीघे में इस फसल को तैयार की। बताया गर्मी के मौसम में मई माह में खेत का पलेवा कर तैयार किया था। ठेके पर खेत लेने के साथ तमाम खर्च के बाद करीब छह लाख लग गए हैं। बताया पुखरायां के ठेकेदार को अभी कुम्हड़ा की फसल बेची है। खेत में खड़ी फसल देखने के बाद काफी मात्रा में कुम्हड़ा के फल सड़ जाने व इनके भाव कम होने पर ठेकेदार ने साढ़े छह लाख रुपये में फसल खरीदी है। कहते हैं इस फसल पर भारी बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

सफेद कुम्हड़ा की खेती जलभराव की जमीन पर नहीं करनी चाहिए। कहा बार-बार बारिश होने से फसल में फंगीसाइड रोग लगता है। जिससे फूल व फल खराब हो जाता है। इसके बचाव के लिए किसान को कार्बेंडाजीन व मैंकोजेब दवा का छिड़काव दो से ढाई एमएल प्रति लीटर की दर से करना चाहिए। या फिर आक्सीक्लोराइड दवा दो ग्राम प्रति लीटर की दर से छिड़काव कर सकते हैं। जिससे फसल में लगने वाला रोग खत्म हो जाएगा। वहीं फल में चमक व ग्रोथ बढ़ाने के लिए सागरिका को दो से ढाई एमएल प्रति लीटर की दर से छिड़काव कर सकते हैं। -डा. प्रशांत, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed