{"_id":"62aa27616f2144031319b362","slug":"city-will-be-protected-by-cctv-sp-hamirpur-news-knp702558761","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की सुरक्षा के लिए लगेंगे एक सैकड़ा सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की सुरक्षा के लिए लगेंगे एक सैकड़ा सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
राठ। तहसील सभागार में डीएम डॉ चंद्रभूषण त्रिपाठी की अध्यक्षता में विभिन्न समुदाय के संभ्रांत लोगों की बैठक हुई। जिसमें आपसी सौहार्द कायम रखने की नसीहत दी गई। एसपी ने नगर की सुरक्षा के लिए सौ सीसीटीवी लगवाने की कार्ययोजना की जानकारी दी।
डीएम ने कहा मोबाइल पर अनावश्यक मैसेज वायरल करने से बचना चाहिए। सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। एसपी शुभम पटेल ने कहा नगर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब एक सैकड़ा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने मंडी के सामने उखड़ी सड़क सही कराने व बिजली पानी की समस्या से अवगत कराया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने नहर बाईपास पर जगह जगह ब्रेकर बनाए जाने की मांग रखी।
एसडीएम पवन प्रकाश पाठक, सीओ अभय नारायण राय, नायब तहसीलदार वीपी सिंह, सफाई निरीक्षक सोमदत्त चौरसिया, कंधीलाल भारती, काशी प्रसाद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, चंद्रशेखर मिश्रा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गनपत सिंह महान, राकेश मिश्रा, केके गुप्ता बंटी, महेंद्र शुक्ला, बृजेश खरे, डॉ सुल्तान बेग, अमरजीत अरोरा सूयश भानु शिवहरे आदि मौजूद रहे।