फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Children enthralled the audience at the annual festival and captivated everyone.

Hamirpur News: वार्षिक उत्सव में बच्चों ने बांधा समां, मोहा मन

Sun, 15 Feb 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Children enthralled the audience at the annual festival and captivated everyone.
गहरौली (हमीरपुर)। क्षेत्र के इमिलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय का संयुक्त वार्षिक उत्सव व खेल उत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वीर नारायण राजपूत ने बच्चों की प्रस्तुतियों पर उन्हें शाबाशी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुत नाटक हरिश्चंद्र ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

वहीं स्कूली पाठशाला, जैसी करनी वैसी भरनी जैसे नाटकों का मंचन किया। बच्चों ने हे स्वर की देवी मां…, स्वागत है श्रीमान आपका, हम भारत के बच्चे, जीना हो तो पापा शराब मत पीना, हम भीमराव के बच्चे हैं, मुझे माफ करना ओम साईं राम जैसे गीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य करण सिंह राजपूत,ग्राम प्रधान महिपाल सिंह राजपूत,ग्राम प्रधान कमलेश कुशवाहा, समाजसेवी अंकित द्विवेदी, मॉडल इंटर कॉलेज के प्राचार्य गौतम ने भी बच्चों की प्रशंसा की। प्रधानाध्यापक रवि कुमार प्रजापति ने अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार राजपूत ने किया।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक अनिल कुमार, प्रेमचंद्र, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, मिथलेश कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed