फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Children depicted the vision of a developed India in their drawings.

Hamirpur News: बच्चों ने चित्रों में दिखाई विकसित भारत की तस्वीर

Sat, 03 Oct 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Children depicted the vision of a developed India in their drawings.
फोटो 03 एचएएमपी 20- राठ में अपने बनाए चित्रों के साथ बच्चे, अतिथि व आयोजक। संवाद
राठ (हमीरपुर)। विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र में विकासखंड स्तरीय पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेरे सपनों का भारत विषय पर न्याय पंचायत स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर विकसित भारत की कल्पना को रंगों और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक डॉ महेंद्र शुक्ला कहा कि बच्चों की कल्पनाओं में विकसित भारत की तस्वीर दिखाई देती है। बच्चों ने ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण स्वच्छता, वेस्टेज रीसाइक्लिंग, आधुनिक तकनीक, शिक्षा के बदलते स्वरूप और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग जैसे विषयों को अपने पोस्टरों में उकेरा। उच्च प्राथमिक विद्यालय गल्हिया की छात्रा पूर्वी ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय कैंथा की दीपांजलि ने द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय कस्बा खेड़ा की अयात तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विजेता छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार और मुख्य अतिथि डॉ महेंद्र शुक्ला ने मेडल देकर सम्मानित किया। संचालन एआरपी अमित कुमार ने किया। नोडल अधिकारी मसूद अहमद हाशमी आभार जताया। निर्णायक मंडल में नजमुद्दीन रहे। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश राजपूत, ग्रामीण भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संगीत द्विवेदी, एआरपी हरिमोहन, नसीम, मनमोहन, ज्ञानेंद्र, नरेश, सुमेला नाज, नरेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed