फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Chief Minister should promote mass marriage scheme - DM

Hamirpur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का करें प्रचार प्रसार - डीेएम

Mon, 25 Sep 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 25 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister should promote mass marriage scheme - DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में व मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला की उपस्थित में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जारी दिशा निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आवेदन ऑनलाईन प्रक्रिया का प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए। आगामी माह में ग्राम पंचायतों में आयोजित की जाने वाली जीपीडीपी की बैठकों में भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की लोगों को जानकारी दी जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पटेल ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन https://cmsvy.upsdc.gov पर कन्या द्वारा स्वयं अथवा लोकवाणी केन्द्र, जनसुविधा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी पवन प्रकाश पाठक ,जिला विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed