फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   CHC Moudha and Rath got Kayakalp Award

सीएचसी मौदहा व राठ को मिला कायाकल्प अवार्ड

Tue, 31 May 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
CHC Moudha and Rath got Kayakalp Award
हमीरपुर। कायाकल्प अवार्ड योजना में सीएचसी मौदहा व राठ का चयन हुआ है। जिसमें मौदहा आठवें स्थान पर जबकि राठ को प्रदेश में 167 वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि इसी वर्ष फरवरी माह में जिला महिला व पुरुष अस्पतालों का कायाकल्प योजना में चयन हुआ था। योजना के जिला सलाहकार डॉ. योगेश लहरी ने बताया कि वर्ष 2021-22 के लिए जनपद व सीएचसी मौदहा एवं राठ का राज्य स्तरीय टीम ने 7-8 जनवरी को फाइनल आंकलन किया था। जिसमें सीएचसी मौदहा ने 89.86 फीसदी अंक अर्जित करके प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया। जबकि राठ सीएचसी 72.57 फीसदी अंकों के साथ 167वें स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि मौदहा सीएचसी को 2.25 लाख व राठ को एक लाख रुपये बतौर पुरस्कार मिलेंगे। जिसका 25 फीसदी हिस्सा स्टाफ को प्रोत्साहन के रूप में वितरित किया जाएगा और शेष धनराशि अस्पताल के रखरखाव में खर्च होगी।
विज्ञापन

इनसेट
तीन चरणों में आठ बिंदुओं पर होता आंकलन
बताया कि योजना के तहत अस्पतालों का तीन चरणों पर आंकलन किया जाता है। प्रथम आंकलन स्वयं अस्पताल के स्तर से होता है। दूसरा आंकलन बाहरी जनपदों के डॉक्टरों की टीम द्वारा और तीसरा आंकलन राज्य स्तरीय टीम के द्वारा होता है। तीनों आंकलन में अस्पताल 70 फीसदी अंक अर्जित करता है तो उसे कायाकल्प योजना के तहत चयनित कर लिया जाता है। जिसमें अस्पताल का रखरखाव, साफ-सफाई, बायोमेडिकल निस्तारण, ईको फ्रेंडली, इन्फेक्शन कंट्रोल, सहयोगी सेवाएं, स्वच्छता, अस्पताल के बाहर की व्यवस्थाओं को देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed