Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Chaos and wailing erupted as the bodies arrived in the village; the grandfather filed an FIR.

Hamirpur News: शवों के गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, दादा ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Mon, 16 Nov 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Chaos and wailing erupted as the bodies arrived in the village; the grandfather filed an FIR.
= सुमित ने देर शाम कानपुर के हैलट में इलाज के दौरान दम तोड़ा
विज्ञापन

= परिवहन निगम की बस के कुचलने से हुई फुफेरे भाई व ममेरी बहन की मौत


संवाद न्यूज एजेंसी


भरुआ सुमेरपुर। परिवहन निगम की तेज रफ्तार बस के कुचलने से फुफेरे भाई और ममेरी बहन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल है। घायल युवती का इलाज कानपुर में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शवों को गांव लाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के दादा ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी बस को बांदा जनपद के जसपुरा थाने में पकड़ लिया गया था।
रविवार को बांदा जनपद के पैलानी थानाक्षेत्र के सोनापुरवा गांव निवासी सुमित उर्फ सुंदरम (18) अपनी ननिहाल टेढ़ा आया हुआ था। दोपहर करीब 1 बजे वह अपनी ममेरी बहनें काजल (14) और मंदाकिनी (16) के साथ बाइक से खेत जा रहा था। इस दौरान उनकी मौसी नेहा पैदल जा रही थी।
विज्ञापन

गांव के पावर हाउस के समीप बांदा की ओर जा रही तेज रफ्तार परिवहन निगम की बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस घटना में काजल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित और मंदाकिनी गंभीर रूप से घायल हो गए। सुमित को इलाज के लिए कानपुर के हैलट ले जाया गया, जहां देर शाम उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को काजल और सुमित के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें गांव लाया गया। काजल का अंतिम संस्कार उसके ननिहाल टेढ़ा में किया गया, जबकि सुमित के शव को उसके पैतृक गांव सोनापुरवा ले जाया गया।

बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी
मृतका काजल के दादा बड़कू वर्मा ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि बस चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक को कुचलते हुए पैदल जा रही नेहा और मंदाकिनी को भी टक्कर मारी। इसके बाद चालक बस लेकर भाग निकला।

------------------------------------

वर्जन
शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद बस को बांदा जनपद के जसपुरा थाने में पकड़ लिया गया था। - पवन कुमार पटेल, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed