{"_id":"6ac53963269ef3e995096623","slug":"chain-snatched-after-strangling-school-manager-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146003-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विद्यालय प्रबंधक का गला दबाकर चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विद्यालय प्रबंधक का गला दबाकर चेन लूटी
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के शिवनी गांव में विद्यालय प्रबंधक के घर में घुसकर चोर ने उनका गला दबाकर चेन लूट ली और पीछे के दरवाजे से भाग गया। प्रबंधक के भतीजे ने हरौलीपुर चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिवनी गांव निवासी हर नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार चाची हीरा देवी घर में अकेली थीं। रात करीब आठ बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने घर का दरवाजा खटखटाया। चाची ने दरवाजा खोला तो व्यक्ति ने राघव नाम के व्यक्ति का नंबर मांगा। इसके बाद उसने दरवाजा बंद कर चाची का गला दबा दिया। चाची के बेहोश होने पर चोर ने गले से सोने की चेन खींच ली और पीछे के दरवाजे से भाग निकला। हरौलीपुर चौकी इंचार्ज चंद्रभान सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।