{"_id":"624c8ced56b9bd09f3070f67","slug":"chain-robbed-from-woman-near-police-line-hamirpur-news-knp6895486103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रही महिला की चेन खींचकर भाग निकले लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल जा रही महिला की चेन खींचकर भाग निकले लुटेरे
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस लाइन के पास बाइक सवार लुटेरों ने महिला के गले से दस ग्राम की सोने की चेन खींच ली। महिला के शोर मचाने पर लोग जब तक कुछ समझ पाते बदमाश हाईवे की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ समेत कोतवाली का पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया।
मंगलवार को शहर के रमेड़ी तरौस मोहल्ला निवासी सेवानिवृत लोनिवि में एई शिवनारायण सिंह की पत्नी रामश्री अपने आठ वर्षीय नाती अनिरुद्ध के साथ प्रधान डाकघर पैसा निकालने आई थी। डाकघर पुलिस लाइन के ठीक बगल में है। दोपहर करीब एक बजे रामश्री घर के लिए लौट रही थी, तभी पुलिस लाइन से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर सफेद रंग की बिना नंबर की बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और रामश्री के गले पर झपट्टा मारकर उनकी चेन तोड़ ले गए।
घटनास्थल के नजदीक ही एसपी आवास, दमकल विभाग व पुलिस लाइन होने से सूचना फैलते ही हड़कंप मच गया। एएसपी अनूप कुमार, सीओ सदर विवेक यादव भी मौके पर पहुंच गए। रामश्री ने पुलिस को बताया कि एक बदमाश हेलमेट पहने था और दूसरा चेहरे पर गमछा लपेटे था। दोनों लुटेरे हाईवे से कानपुर की ओर भागे हैं। एएसपी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।