फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   caugt fire

सिलेंडर फटने से तीन दुकानें राख

Tue, 31 Oct 2017 11:25 PM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Tue, 31 Oct 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
caugt fire
सिसोलर में आग से जले होटल को देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना व कस्बा सिसोलर में सोमवार की रात होटल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से होटल के अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया। इससे आग और बढ़ गई और आसपास की तीन दुकानों को चपेट में ले लिया। तीनों दुकानों से करीब लाखों रुपये का सामान राख हो गया।
विज्ञापन



कस्बा सिसोलर के सुमेरपुर-बांदा मार्ग पर गांव के ही संतोष गौतम की दुकानें बनी हैं। इन दुकानों को किराए में लेकर लोग अलग-अलग धंधा करते हैं। एक दुकान में बुढ़ई निवासी दीपू कुशवाहा का चाय, समोसा का होटल है।
विज्ञापन


इसके बगल की दुकान में सिसोलर निवासी लक्ष्मी प्रजापति फर्नीचर बनाने का काम करता है। तीसरी दुकान में सिसोलर निवासी महेश सैनी बाइक मरम्मत का काम करता है। सोमवार रात लगभग 12 बजे जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। लोग जब अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि तीनों दुकानें धू धूकर जल रही थीं। जब तक लोग एकत्र होते और पानी का इंतजाम करते तब तक तीनों दुकानों में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर खाक हो गया।

सिलेंडर फटने और आग की चपेट में आने से दुकानों की दीवारें जगह जगह फट गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि दीपू की दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी है और इसकी चपेट में आने से गैस सिलेंडर फटा है।


इस अग्निकांड में तीनों दुकानों से लगभग नौ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। इन दुकानों से ही उनके परिवार का भरण पोषण होता था। पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी से मदद की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed