{"_id":"589cac734f1c1b8a5237b63c","slug":"cattle-eat-the-crop-the-farmer-s-shock-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल चट कर गए मवेशी, किसान की सदमे से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल चट कर गए मवेशी, किसान की सदमे से मौत
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
इमिलिया गांव में किसान की मौत पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के इमिलिया गांव में अन्ना जानवर चार बीघे फसल को चट कर गए। इससे दुखी किसान की सदमे से मौत हो गई। किसान के ऊपर इलाहाबाद बैंक का 60 हजार रुपये का कर्ज है। मामले की सूचना थाना पुलिस व संबंधित लेखपाल को दी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि बीते कई वर्षों से फसलें खराब हो रही हैं। इस वर्ष फसलें ठीक हुई हैं। लेकिन अन्ना जानवरों का कहर जारी है। फसलों को बचाने के लिए किसान रात-दिन रखवाली कर रहे हैं। मगर जरा सी चूक होते ही अन्ना मवेशी फसल चट कर जाते हैं। इससे हताश किसान आत्महत्या करने के लिए विवश हैं या फिर उनकी सदमे से मौत हो जाती है। इमिलिया गांव निवासी राधेश्याम कुशवाहा अपने खेतों की रखवाली करने के लिए बुधवार शाम को गए थे। लेकिन सर्दी लगने पर वह घर चले आए।
विज्ञापन
इस पर मौका पाते ही अन्ना मवेशी उनकी चार बीघे की गेहूं की फसल चट कर गए। राधेश्याम के पुत्र लल्लू ने बताया कि पिता सुबह खेत देखने गए। खेत तबाह हो जाने से वह गुमशुम होकर लौट आए। दोपहर करीब 12 बजे लघुशंका करने के लिए गए और वहीं गिर गए। जब तक लोगों ने देखा उनकी मौत हो चुकी थी। पुत्र ने बताया कि पिता की मौत फसल बर्बाद होने के कारण सदमे से हुई है। बताया कि उनके पिता ने वर्ष 2010 में इमिलिया इलाहाबाद बैंक शाखा से केसीसी कार्ड बनवाया था।
विज्ञापन
कार्ड बनने के आठ दिन के बाद 60 हजार की निकासी कर ली थी। लेकिन फसलें खराब होने के कारण वह केसीसी का कर्ज जमा नहीं कर सके। जिससे केसीसी का रिन्यूवल नहीं हो सका। इस मामले की सूचना थाना मुस्करा व संबंधित लेखपाल को दे दी गई है। थानाध्यक्ष एमपी त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।