{"_id":"6a3ac8f05df9a3e85a0c365a","slug":"cash-worth-three-lakhs-and-jewelry-stolen-from-the-house-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-126438-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: घर से तीन लाख की नकदी व आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: घर से तीन लाख की नकदी व आभूषण चोरी
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला शेखूनगर में लकड़ी टाल संचालक के घर से सोमवार की रात चोरों ने तीन लाख की नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। भागते समय चोर अपनी चप्पलें और अलमारी खोलने की चाभियां मौके पर छोड़ गए। सूचना पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
शेखूनगर निवासी शिवराम पाल मोहल्ले में ही लकड़ी का टाल खोले है। सोमवार की रात वह टाल बंद करने के बाद घर चल गया। रात दस बजे भोजन करने के बाद परिजन कमरे में सो गए। देर रात चोर मकान के अंदर घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। सुबह जब पीड़ित जागा तो ताले टूटे और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।
जांच करने पर चप्पलें व अलमारी का लॉक खोलने के लिए इस्तेमाल की गईं चाबियां पड़ी मिलीं। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पीड़ित ने बताया कि चोर मकान से तीन लाख की नकदी और एक किलो चांदी चोरी कर ले गए हैं। आशंका जताई कि उनके टाल पर कई लोगों का आना-जाना लगा रहता है। हो सकता है उन्हीं में से किसी ने घटना को अंजाम दिया हो। उधर, कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।