फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cash and jewelry worth lakhs stolen from five houses

Hamirpur News: पांच घरों से लाखों की नकदी व जेवर चोरी

Wed, 28 Jun 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 28 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry worth lakhs stolen from five houses
भरुआसुमेरपुर। नदेहरा व कस्बे की इमिलिया थोक में चोरों ने पांच घरों से नकदी, गहने व मोबाइल चोरी कर ले गए। सदर सीओ ने चोरी का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। ललपुरा थानाक्षेत्र के नदेहरा गांव में सोमवार की रात चोरों ने कमलेश गुप्ता के घर से 45 हजार रुपये व एक लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। वहीं बृजेश सिंह के यहां से नौ हजार पांच सौ रुपये व 60 हजार के जेवर ले उड़े। इसी प्रकार शकुंतला देवी के यहां से चोरों ने 11 हजार रुपये व 60 हजार कीमत के गहने पार कर दिए। वहीं गांव निवासी महेंद्र सिंह के घर में घुसने पर घर के लोगों के जाग गए, जिससे चोरों को भागना पड़ा। कस्बे के इमिलिया थोक निवासी अतुल कुमार तिवारी के घर से चोर एक मोबाइल व छह हजार रुपये लेकर भाग निकले। नदेहरा गांव में चोरी की खबर पाकर सदर सीओ राजेश कमल घटनास्थल पर पहुंचे और ललपुरा थानाध्यक्ष को मामले के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed