फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cash and goods stolen after breaking shop lock

Hamirpur News: दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी

Sat, 03 Oct 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cash and goods stolen after breaking shop lock
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित चाय-पकौड़ा व गुटखा-मसाला की दुकान का ताला तोड़कर करीब 10 हजार रुपये का सामान और सात हजार रुपये चोरी हो गए। शनिवार तड़के दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर घटना की जांच कर रही है। कस्बा निवासी राजकुमार चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार तड़के दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर करीब 10 हजार रुपये का सामान और सात हजार रुपये की नकदी गायब मिली। सूचना पर एसएसआई दुर्गेश राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की जानकारी पर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से चोरी का जल्द खुलासा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed