फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   By five o'clock in the morning were deposited EVMs

सुबह पांच बजे तक जमा हुईं ईवीएम

Fri, 24 Feb 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 24 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
By five o'clock in the morning were deposited EVMs
सुमेरपुर मंडी समिति में स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ व पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
मतदान के बाद वापस आईं पोलिंग पार्टियाें ने रात आठ बजे से ईवीएम जमा करने का सिलसिला शुरू किया जो शुक्रवार की सुबह पांच बजे तक चला। इसके बाद स्ट्रांग रूम को सील कर पैरामिलेट्री फोर्स के हवाले कर दिया गया। वहीं, स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ
विज्ञापन


ही सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय पुलिस के साथ एलआईयू को भी तैनात किया गया है। स्ट्रांग रूम नए डीएम डा.विशाख अय्यर की मौजूदगी में सील हुआ।
 गुरुवार को मतदान कराने के बाद पोलिंग पार्टियां शाम छह बजे से मंडी में आना शुरू हो गई थीं और अभिलेख पूर्ण करने के बाद पोलिंग पार्टियों में रात करीब आठ बजे से ईवीएम मशीनों को जमा करना शुरू हुआ जो शुक्रवार को सुबह पांच बजे तक चलता रहा। स्ट्रांग रूम में मशीन रखने के बाद नये
विज्ञापन


जिलाधिकारी विशाख अय्यर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति, पुलिस अधीक्षक एके त्रिपाठी, प्रेक्षक अरूप कुमार, राठ विधानसभा प्रेक्षक अभय कुमार सिंह, एएसपी वीके मिश्रा, राठ एसडीएम आरएस वर्मा, बीडीओ एबी सिंह, डीसी मनरेगा महेंद्र देव, डीसी श्रम व रोजगार ज्ञानेश्वर तिवारी,
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर योगेश कुमार, मौदहा, सरीला, राठ सीओ भी मौजूद रहे। स्ट्रांग रूम को सील करने के बाद पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा स्थानीय पुलिस को भी तैनात किया गया है। सीआईएसएफ  के अमर सिंह व थाने के एसआई रवि वैजल शर्मा ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के


लिए दो एसआई व दस सिपाही दिन में और इतने ही लोग रात में तैनात किए गए हैं। स्थानीय पुलिस बैरीके डिंग के बाहर नजर रखेगी। जबकि बैरीके डिंग के अंदर की सुरक्षा पैरामिलिट्री फोर्स की जिम्मेदारी है। एलआईयू की टीम को मंडी गेट पर तैनात किया गया है जो अंदर आने जाने वालों पर पैनी नजर रखेगा। इसके अलावा फायर ब्रिगेड का भी एक दस्ता तैनात किया गया है। वहीं, स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसी टीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed