{"_id":"6a76211627d9fb0d9601f3e9","slug":"bus-accident-condition-of-two-injured-remains-critical-on-the-third-day-as-well-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143562-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस हादसा : तीसरे दिन भी दो घायलों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस हादसा : तीसरे दिन भी दो घायलों की हालत गंभीर
विज्ञापन
बस हादसे का फालोअप-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
- संजय हैलट में, अनूप का रीजेंसी में उपचार
- आठ गंभीर घायलों को किया गया था रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एनएच-34 पर कुंडौरा गांव के पास रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भिड़ंत में घायल यात्रियों में से दो की हालत तीसरे दिन भी गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल आठ यात्रियों को कानपुर रेफर किया गया था। इनमें कलेक्ट्रेट कर्मचारी संजय वर्मा का उपचार हैलट अस्पताल में चल रहा है, जबकि अनूप सिंह को घटना वाले दिन ही रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अन्य घायलों की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है या वे अन्य अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।
संजय वर्मा के चाचा अशोक कुमार ने बताया कि संजय के सिर में गंभीर चोट लगी है। वह आईसीयू में भर्ती है। उसे अब तक होश नहीं आया है। उन्होंने बताया कि बाईं आंख के ऊपर से कान तक गंभीर चोट आई है व हाथ में भी फ्रैक्चर है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल अनूप सिंह को जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद सीटी स्कैन कराकर परिजन रीजेंसी अस्पताल ले गए। वहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
वर्जन :
हादसे में गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को रेफर किया गया था। अधिकांश घायलों की हालत में सुधार है। संजय वर्मा और अनूप सिंह का उपचार अभी भी चल रहा है। दुर्घटना की विवेचना जारी है। - पवन कुमार पटेल, प्रभारी निरीक्षक, सुमेरपुर