{"_id":"590f5c3d4f1c1b3b548510d2","slug":"burn-house-with-fire-on-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग से घर जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग से घर जला
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 07 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
इंगोहटा गांव में मकान में लगी आग को बुझाते लोग।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव में रविवार दोपहर शार्ट सर्किट सेमकान में आग लग गई। इससे घर-गृहस्थी राख हो गई। पड़ोसियों का भी खासा नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं सूचना देने के बाद करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की।
इंगोहटा गांव निवासी बिल्लू उर्फ देवीदयाल साहू के घर में दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लगी और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। लोग कुछ समझ पाते उसके पहले ही सब धू-धूकर जल गया। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बिल्लू साहू की घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। गृहस्वामी के अनुसार, उसे करीब डेढ़ लाख की क्षति हुई है।
वहीं आग बुझाने के दौरान पड़ोसी सुखलाल साहू, महावीर साहू, लल्लन तिवारी व घसीटा साहू का भी खासा नुकसान हुआ है। आग बुझाने के लिए उन्हीं के खपरैलों से होकर पहुंचते रहे। पड़ोसियों के अनुसार आग बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने पर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी लेकिन वह दो घंटे बाद गांव पहुंची। तब तक आग पर काबू पाया गया था।