{"_id":"6a591b54edd7121d82021575","slug":"bulldozers-rolled-over-government-land-encroachments-removed-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-142605-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सरकारी जमीन पर गरजा बुलडोजर, हटवाए कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सरकारी जमीन पर गरजा बुलडोजर, हटवाए कब्जे
विज्ञापन
फोटो16एचएएमपी 13- मौदहा में प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण पर चलता बुलडोजर। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। सरकारी व शत्रु संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान बृहस्पतिवार को चलाया गया। प्रशासन ने मंडी समिति के सामने राजस्व विभाग की भूमि से अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटवाया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन गंभीर है। बुधवार को कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को भी सख्ती के साथ अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय, प्रभारी तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, लेखपाल अवनीश कुमार, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। प्रभारी तहसीलदार महेंद्र गुप्ता ने बताया कि मोहल्ला रागौल निवासी वारिस ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर व्यापारिक गतिविधियां संचालित कर रखी थीं। नोटिस के बाद बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटवा दिया गया। एसडीएम ने कहा कि सरकारी एवं शत्रु संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में अभियान लगातार जारी रहेगा।