{"_id":"579e44af4f1c1b63242b88ad","slug":"boy-brook-shedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक नाले में बहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक नाले में बहा
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बरसात में उफनाई श्याम नाला कहर ढा रहा है। रविवार को फत्तेपुरवा गांव में श्याम नाले कारपटा पार कर रहा एक बालक तेज बहाव में बह गया। परिजन और ग्रामीण देर रात तक बच्चे की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह से जोरदार बारिश के चलते मटौंध व मप्र की ओर से आया श्याम नाला उफान पर है। इस नाले से गांव को जाने के लिए बने रपटा पुल से ऊपर पानी बह रहा है। दोपहर करीब 12 फत्तेपुरवा गांव निवासी दिग्विजय (11) पुत्र माधव अपने एक साथी के साथ रपटा पार कर गांव जा रहा था।
विज्ञापन
रपटे में साथी तो निकल गया लेकिन दिग्विजय पानी की तेज धारा में बह गया। यह देखकर ग्रामीण तथा परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं। कोतवाल घनश्याम पांडेय ने बताया कि सूचना देर में दी गई। लेकिन उन्होंने तत्काल पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर इसकी खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि लेखपाल व अन्य राजस्व अधिकारी मौके पर हैं। उसकी तलाश की जा रही है। लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं लगा है। उधर इस नाले के उफान से पढ़ोरी का रपटा भी डूब गया है। जिससे कई घंटे तक आवागमन बंद रहा।