{"_id":"596cf6474f1c1b65768b471e","slug":"borrowed-farmer-has-been-cut-off-from-the-freight-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जदार किसान ने मालगाड़ी से कटकर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जदार किसान ने मालगाड़ी से कटकर दी जान
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
कर्जदार किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। किसान पर करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था। उसकी दो बीघे जमीन 40 हजार रुपये में गिरवी रखी है।
थानाक्षेत्र के चंदपुरवा गांव निवासी लल्लू कोरी (55) के पास दो बीघा जमीन है। उसने बड़ी बेटी की शादी के लिए 40 हजार रुपये में जमीन गिरवी रख दी थी। परिवार पालने के लिए गांव के लोगों के मवेशियों को चराते थे।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने बैंक से केसीसी कार्ड बनवा लिया। साथ ही जरूरत पर गांव वालों से उधार लेते रहे। करीब डेढ़ लाख के कर्जदार किसान से जब तगादा होने लगा तो वह परेशान रहने लगे। सोमवार को रेलवे पटरी के पास मवेशियों को चराने गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना गांव पहुंची तो भीड़ लग गई।
पत्नी पान कुमारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी ने बताया कि उसकी छह संतानें हैं। तीनों लड़के नाबालिग हैं। बड़ी बेटी की शादी जमीन गिरवी रखकर की है, दो बेटियां अभी शादी लायक हैं।
विज्ञापन
घर का कमाने वाला चला गया। परिवार पर आफत का पहाड़ टूट गया है। प्रधान प्रतिनिधि रामविहारी कुशवाहा ने बताया कि लल्लू कोरी बेहद गरीब थे। वे प्रशासन से मांग करेंगे कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाए।
इस मामले में अपर जिलाधिकारी कुंजविहारी अग्रवाल ने कहा कि किसान के आत्महत्या करने की सूचना नहीं है। जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।