फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Body of elderly man who drowned in Chandrawal River found after 30 hours.

Hamirpur News: चंद्रावल नदी में डूबे वृद्ध का शव 30 घंटे बाद मिला

Wed, 10 Jun 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Body of elderly man who drowned in Chandrawal River found after 30 hours.
फोटो 10 एचएएमपी16- मृतक रामऔतार की फाइल फोटो। परिजन
मौदहा (हमीरपुर)। परछा निवासी रामऔतार यादव (70) का शव चंद्रावल नदी से करीब 30 घंटे बाद बरामद किया गया। मंगलवार को भैंस चराने निकले वृद्ध लापता हो गए थे। बेटे चंद्रभान ने नदी किनारे कपड़े व जूते मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस, फायर ब्रिगेड व राजस्व विभाग की टीम ने तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लेखपाल श्रद्धा पांडेय, फायर ब्रिगेड कर्मी व ग्रामीणों ने छानबीन की। खोज में जेसीबी मशीन और पीएसी की राहत टीम भी शामिल हुई। वृद्ध का शव घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर गहरौली खुर्द मौजे पर मिला। उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह ने बताया कि नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण बचाव व खोज कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed