Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bloody clash between transgender people over demanding alms, two from one group injuredBloody clash between transgender people over demanding alms, two from one group injured

Hamirpur News: नेग मांगने के विवाद में किन्नरों में खूनी संघर्ष, एक गुट के दो घायल

Mon, 01 Dec 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between transgender people over demanding alms, two from one group injuredBloody clash between transgender people over demanding alms, two from one group injured
भरुआ सुमेरपुर। नेग को लेकर किन्नरों का विवाद रविवार सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। एक गुट के मजीरा वादक एवं वाहन चालक को दूसरे गुट के साथ आए युवकों ने धारदार हथियारों एवं लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों गुटों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कस्बे के देवगांव मार्ग निवासी किन्नर अंजना ने रविवार को पुलिस बताया कि वह एक दशक से कस्बे के किन्नर गुरु अफसाना के पास रहकर नेग आदि लेने का कार्य करती है। एक वर्ष से वह बाहर थी। अब लौट आई है और अलग रहकर नेग मांगने का कार्य करती है। 29 नवंबर को सुबह छह बजे वह टेढ़ा गांव के एक गेस्ट हाउस में नेग लेने के लिए अपने साथियों के साथ गई थी, तभी अफसाना गुट के किन्नर ने उसे पीट दिया। इसकी शिकायत उसने थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह वह मंजीरा वादक शिवपूजन व वाहन चालक हरिपूजन के साथ कस्बे के बस स्टैंड के समीप गेस्ट हाउस में नेग लेने पहुंची। उसी समय दूसरे गुट की बांदा जिले के बिलगांव निवासी काजल उर्फ संजय अपने साथी पप्पू, अभय, फहीम एवं 20 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। सभी ने गालीगलौज करके चाकू एवं लाठी डंडों से मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीपूजन व शिवपूजन को भी पीटा। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित अंजना ने बताया कि उसने तत्काल 112 को सूचना दी। पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और उसके साथ घायलों के बयान दर्ज किए। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed