फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   blood sepration unit tayaar

ब्लड सेपरेटर यूनिट बनकर तैयार, मशीन और स्टाफ कब आएगा सरकार

Fri, 18 Nov 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
blood sepration unit tayaar
हमीरपुर। जिला अस्पताल परिसर में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का भवन तो बनकर तैैयार हो गया है, लेकिन अभी तक शासन से मशीनें व स्टाफ उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिससे यूनिट अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। प्लेटलेट्स की कमीं वाले मरीज कानपुर रेफर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अभी तक ब्लड बैंक की ही सुविधा है। इसमें ब्लड बैंक में जमा होने वाले रक्त की एक यूनिट एक ही व्यक्ति के काम आ सकती है। ब्लड से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पीआरबीसी, व क्रॉयो प्रेसीपिटेट कंपोनेंट को अलग करके प्रयोग में लाने के लिए शासन से जिला अस्पताल में इस यूनिट की स्थापना की गई है। जिला अस्पताल पर संचालित होने वाली ब्लड बैंक के पास ही इस यूनिट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. के के गुप्ता का कहना है कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का भवन पूरी तरह से तैयार है। इस पर कार्पोरेशन की तरफ से मशीने भेजी जानी है। स्टाफ की तैनाती की जानी है। जिसको लेकर शासन को पत्राचार किया जा चुका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोनेंट की इन रोगियों को होती है जरूरत
- सामान्य खून की कमी वाले मरीजों को पीआरबीसी, जलने के कारण गंभीर हुए मरीजों व कोरोना के मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाने की जरूरत होती है। जबकि डेेंगू व अन्य संक्रमण वाले मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाकर बचाया जा सकता है। वहीं क्रॉयोप्रेसीपिटेट का उपयोग हीमोफीलिया या वॉन विले ब्रांड रोग के कारण रक्तस्राव के इलाज के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed