फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Blood Component Separation Unit gift

जिला अस्पताल को ब्लड कंपोनेट सेपरेशन यूनिट की सौगात

Sun, 28 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Blood Component Separation Unit gift
हमीरपुर। जिला पुरुष अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट स्थापित करने के लिए बजट को मंजूरी मिल गई है। अस्पताल के दूसरे तल पर स्थित ब्लड बैंक के पास इसकी यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके स्थापित होने से एक यूनिट ब्लड से चार मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रबंधन ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के लिए एस्टीमेट भेजकर बजट मांगा था। अब यूनिट के लिए बजट को मंजूरी मिल गई है। सीएमएस विनय प्रकाश ने बताया कि यूनिट के लिए जगह की मांग की गई थी। उन्होंने ब्लड बैंक के पास जगह चयनित कर सूचना भेज दी है। बजट मिलते ही यूनिट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बताया यूनिट में लगे मेडिकल उपकरणों के माध्यम से पैक्ड रेड ब्लड सेल (पीआरबीसी ) प्रक्रिया से एक यूनिट रक्त से प्लेटलेट्स, कॉन्संट्रेट, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा और क्रायोप्रेसिपिटेट को अलग कर लिया जाएगा। इसके बाद अलग-अलग बीमारियों से संबंधित मरीजों का प्लेटलेट्स व प्लाज्मा आदि का लाभ दिया जा सकेगा। अभी यहां ऐसी सुविधा नहीं होने से एक यूनिट से सिर्फ एक मरीज को ही इलाज का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed