फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BLA was absent on the first date of the special campaign

Hamirpur News: विशेष अभियान की पहली तिथि में बीएलए रहे नदारद

Sat, 17 Jan 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 17 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
BLA was absent on the first date of the special campaign
फोटो17एचएएमपी 19- गहरौली में प्राथमिक पाठशाला में सूची लिए बैठे बीएलओ। संवाद
हमीरपुर। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया छह फरवरी तक चलेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार, चार विशेष दिनों में से पहले दिन जनपद के 1015 बूथों पर कच्ची मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई। इस दौरान बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने मतदाताओं को सूची पढ़कर सुनाई। हालांकि, राजनीतिक दलों के बीएलए (बूट लेवल एजेंट) की सक्रियता कम दिखी, लेकिन कुछ बूथों पर भाजपा नेता मतदाता जुड़वाने के लिए फार्म-6 लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 17, 18, 31 जनवरी और 1 फरवरी को मतदाता सूची विशेष अभियान के लिए निर्धारित किया था। इसी क्रम में, पहले विशेष दिवस पर हमीरपुर विधानसभा के 527 और राठ विधानसभा के 488 बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहे। उन्होंने मतदाताओं से फार्म-6 (नाम पंजीकरण), फार्म-7 (नाम हटाना) और फार्म-8 (सुधार/स्थानांतरण) के साथ दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कीं। अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भी पढ़कर सुनाई गई। प्रशासन द्वारा बूथों पर पहुंचने की अपील के बावजूद, बहुत कम लोग ही पहुंचे। खास बात यह रही कि सपा, बसपा और कांग्रेस के बीएलए नदारद रहे, जबकि भाजपा के बीएलए कुछ बूथों पर देखे गए। इससे यह सवाल खड़ा हुआ है कि जब जिम्मेदार ही जागरूक नहीं हैं, तो सूची की गड़बड़ियां कैसे दूर होंगी। गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक पाठशाला गहरौली समेत क्षेत्र भर के मतदेय स्थल पर बीएलओ पहुंचे।
विज्ञापन

-------------



बीएलओ को दिए 80 फार्म छह
राठ। शनिवार को सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 293 के बीएलओ भुवनेश तिवारी ने बताया कि उनके यहां आज 6 नंबर के पांच फार्म प्राप्त हुए। 295 बूथ संख्या के बीएलओ अमित कुमार ने बताया कि सात फार्म प्राप्त हुए। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने बताया कि 235 बूथ संख्या मुगलपुरा में उन्होंने 80 फॉर्म जमा कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------


एएसडीडीआर सूची में 90560 मतदाता
जनपद में दो विधानसभा क्षेत्र है, जिसमें पूर्व की निर्वाचक सूची में 839731 मतदाता थे। एसआईआर के बाद अब 749171 मतदाता रह गए। अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट व अन्य (एएसडीडीआर) में 90560 मतदाता हटाए गए। मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशित हो गया। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 8599 मृतक, 13450 अनुपस्थित, 23501 शिफ्ट, 1739 दूसरे स्थान से मतदाता और अन्य में 1453 के नाम है। इसी तरह राठ क्षेत्र में मृतक सूची में 6596, अनुपस्थित 19248, शिफ्ट 14245, दूसरे स्थान से मतदाता 1263 और अन्य की श्रेणी में 466 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed