{"_id":"69cac3236c3340c69b0b08e8","slug":"bjp-district-president-reached-on-information-of-illegal-transportation-of-morang-administration-conducted-investigation-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-138038-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मौरंग के अवैध परिवहन की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचीं, प्रशासन ने कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मौरंग के अवैध परिवहन की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचीं, प्रशासन ने कराई जांच
Tue, 31 Mar 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30 एचएएमपी 38- विवार-जलालपुर मार्ग पर कार्यकर्ताओं के साथ वाहनों की जांच करती भाजपा जिलाध्
हमीरपुर। बिवांर–जलालपुर मार्ग पर सोमवार रात मौरंग के अवैध परिवहन की सूचना पर भाजपा की जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने भारी वाहनों को रुकवाकर उनके प्रपत्रों की जानकारी ली। कुछ वाहनों के बिना वैध प्रपत्र पाए जाने की सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद जांच के लिए अधिकारियों को मौके पर भेजा गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मौरंग लदे 15 वाहनों की जांच कराई, इसमें पांच वाहनों के पास आवश्यक प्रपत्र नहीं पाए गए। जांच के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस संबंध में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष ने फोन से अवैध परिवहन की सूचना दी गई थी। तत्काल मौदहा के उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह को मौके पर भेजा गया है और नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, एआरटीओ अमिताभ राय ने भी बताया कि उन्हें जिलाध्यक्ष ने संदिग्ध वाहनों के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। विभागीय स्तर पर प्रकरण की जांच कराई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने पुलिया के बार-बार क्षतिग्रस्त होने और नदी की जलधारा में खनन को लेकर सवाल उठाए। इस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए, हालांकि विस्तृत बयान देने से वह बचती नजर आई। वहीं, इस संबंध में जिलाध्यक्ष से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।