फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BJP came to power for system change

व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता में आई भाजपा

Sun, 07 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 07 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
BJP came to power for system change
बिवांर में भाजपा कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते प्रदेश मंत्री - फोटो : amarujala
कस्बे के उदयभान इंटर कालेज में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की बात कही। कहा कि भाजपा सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है।
विज्ञापन


रविवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष संत विलास शिवहरे की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओ को 2019 की तैयारी करने के लिए उत्साह के साथ लग जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है। सपा बसपा सरकारों में पूरे प्रदेश में हाहाकार मच गया था और उसी का परिणाम है कि प्रदेश सरकार ने मोदी जी पर विश्वास करते हुए प्रचंड बहुमत दिलाया।
विज्ञापन


जिला प्रभारी चक्रपाणी त्रिपाठी ने कार्यवृत्त लिया और दस से 25 मई तक हर सेक्टर पर प्रवास करने वाले पदाधिकारियों को जिम्मेंदारी सौंपी। जिला महामंत्री केके त्रिवेदी ने पार्टी का राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के बुंदेलखंड अध्यक्ष मुनीर खान ने ऋणमाफी में बुंदेलखंड के वृहद किसानों को सम्मिलित किए जाने का प्रस्ताव रखा। वहीं विजय पांडेय ने बड़े किसानों पर आयकर लगाए जाने का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा जयकरन सिंह, गोपीराम राजपूत ने भी प्रस्ताव रखे। इसका पूरी समिति ने अनुमोदन किया। संचालन मदन मोहन राजपूत ने किया। बैठक में अरुण सिंह, किशन व्यास, नरवेंद्रर सिंह, दृगपाल सिंह चंदेल, संतराम गुप्ता, शिवप्रकाश सिंह सेंगर, सुरेशचंद्र, शिवनारायन सोनकर, फूलसिंह सेना, आनंद त्रिपाठी, मीना यादव, ऊषा सिंह, शकुंतला निषाद, मनोज गुप्ता, सुनील अग्रवाल सहित जिला कार्य समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed