फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike rider dies due to JCB collision

जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 29 Jan 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to JCB collision
राठ। सब्जी खरीदने बाजार जा रहे युवक की बाइक में पीछे से जेसीबी ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव निवासी कामता प्रजापति ने बताया कि परिवार सहित ईंट भट्टों पर मजदूरी करते हैं। जबकि उनके छोटे पुत्र शिवकुमार (18) दोस्तों के साथ गुजरात के अहमदाबाद में टाइल्स कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार सुबह शिवकुमार बाइक से सब्जी खरीदने बाजार जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही जेसीबी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते में उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। युवक की मौत पर मां गेंदारानी, बड़े भाई भरत कुमार व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed