फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike rider died after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Wed, 04 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 04 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bike rider died after being crushed by truck
छोटे भाई को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे युवक की बाइक में सूरजपुर गांव के पास बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उछलकर गिरा छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। दुर्घटना के बाद मार्ग में जाम लगने से लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


मंगलवार शाम सुमेरपुर थानाक्षेत्र के देवगांव निवासी मोहित सिंह (30) पुत्र जयकरन सिंह अपने छोटे भाई अतुल का इलाज कराने बाइक से जिला अस्पताल आ रहा था। तभी सूरजपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक चालक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे मोहित सिंह की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइक में पीछे बैठा उसका छोटा भाई उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग निकला। गौरतलब हो कि हाईवे से पारा ओझी होते हुए पत्यौरा मौरंग खदान को यह मार्ग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगल मार्ग होने के कारण मार्ग से एक ही वाहन निकल सकता है। गांव के पास बीच सड़क में ट्रक खड़ा होने से लगभग दो घंटे तक मार्ग में जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed