फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike crashed into a tree , killing two brothers

पेड़ से टकराई बाइक, दो भाइयों की मौत

Thu, 28 Apr 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Thu, 28 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bike crashed into a tree , killing two brothers
राठ में बेटों की मौत पर गमगीन बैठा पिता और अन्य परिजन । - फोटो : अमर उजाला

राठ (हमीरपुर)। शादी में जा रहे तीन बाइक सवार ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में पेड़ से भिड़ गए।  बाइक सवार दो भाइयों में एक ने मौके पर और दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में दूल्हे का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाने से तीन बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन


बुधवार रात राठ-हमीरपुर मार्ग पर यह दुर्घटना हुई।  झांसी जिले के गरौठाटोला गांव निवासी हरी लोधी के पुत्र रामहेत की बारात बुधवार को कोतवाली के जखेड़ी गांव में गई थी। शादी में शामिल होने के लिए गांव के कृपाल लोधी के पुत्र रविंद्र कुमार (20), कृष्ण कुमार (19) और दूल्हे के चाचा हरनारायन का पुत्र जीतेंद्र उर्फ नीतू बाइक से जखेड़ी जा रहे थे।  रात करीब नौ बजे राठ-हमीरपुर मार्ग पर धनौरी गांव से कुछ आगे ट्रैक्टर को ओवर टेक करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन


बाइक सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई। हादसे में रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई कृष्ण कुमार और दूल्हे का चचेरा भाई जीतेंद्र उर्फ नीतू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय कृष्ण कुमार ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिला  अस्पताल में नीतू की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। दुर्घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो भाइयों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। पिता कृपाल लोधी ने बताया उसके बेटे रविंद्र कुमार की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed