फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bhakiyu submitted a memorandum regarding the problems of farmers

विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को भाकियू ने दिया ज्ञापन

Thu, 16 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu submitted a memorandum regarding the problems of farmers
हमीरपुर। भाकियू के पदाधिकारियों ने सदर व राठ तहसील में बैठकें की। इसके बाद समस्याओं के अलग अलग ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे।
विज्ञापन

शहर में किसानों ने डीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें कर्ज माफ करने की मांग की। वहीं किसानों को मिल रही सम्मान निधि को कर्ज में समाहित करने से बैंक अधिकारियों को रोकने की बात कही। निजी नलकूपों पर बकाया बिल माफ कराए जाने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर मांगों का शीघ्र निदान नहीं हुआ तो 21 दिसंबर को कलक्ट्रेट के गोल चबूतरे पर धरना प्रदर्शन करेंगे सुमेरपुर ब्लाक अध्यक्ष राजू साहू, कुरारा अध्यक्ष श्रीराम यादव, भूप सिंह, हरीनारायण, रामलखन, जयप्रकाश, सरजू सहित अन्य रहे। राठ संवाद के अनुसार भाकियू के जिलाध्यक्ष निरंजन राजपूत, अरविंद गोहानी सहित अन्य ने एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। कहा क्षेत्र में मूंगफली की पैदावार सर्वाधिक होने से सरकारी क्रय केंद्र खोला जाए। गोशालाओं में चारा, पानी व ठंड से बचाव की व्यवस्था हो। विद्युत अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार जेई को हटाने की मांग की है। जलालपुर शाखा से निकले अमगांव रजवाहा नहर को जल्द खुलवाया जाए। फसल नुकसान पर बीमा दिलाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed