फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Betwa river and flown by villagers sleep

यमुना और बेतवा ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद

Wed, 13 Jul 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Betwa river and flown by villagers sleep
बेतवा नदी का बढ़ा जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर। नदियों का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों के लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है। 24 घंटे में यमुना नदी का जलस्तर तीन मीटर और बेतवा का करीब ढाई मीटर बढ़ा है। दोपहर 12 बजे तक यमुना का जलस्तर 97.34 मीटर और बेतवा का जलस्तर 99.00 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे हैं। मध्य प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश का असर बेतवा और यमुना नदी में दिखाई देने लगा है। माताटीला, टुकवान और पारीछा बांधों के ओवरफ्लो होने से बेतवा नदी के जलस्तर में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


मौदहा बांध के अधिशासी अभियंता आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार की रात पारीछा बांध से 75 हजार क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़ा गया है। छोड़े गए पानी का असर गुरुवार को नजर आएगा। बताया कि मुख्यालय से सटे गांवों व अन्य इलाकों के लोगों को बाढ़ से निपटने के लिए सुरक्षा संबंध सभी उपाय कर लिए गए हैं। यह भी बताया कि जलस्तर 100 मीटर होने के बाद ही यमुना व बेतवा नदी में गिरे नालों को बंद करने का कार्य किया जाएगा। मंगलवार की दोपहर 12 बजे यमुना का जलस्तर 94 मीटर व बेतवा का 96.55 मीटर दर्ज किया गया था। बुधवार की दोपहर 12 बजे यमुना का जलस्तर 97.34 मीटर तो बेतवा का 99.00 मीटर पर पहुंच गया है। दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर से नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed