फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Betwa canal block released water in minors

बेतवा नहर प्रखंड ने माइनरों में छोड़ा पानी

Wed, 02 Mar 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Betwa canal block released water in minors
कुरारा। क्षेत्र में बेतवा नहर प्रखंड की माइनरों में पानी आने से किसान गेहूं फसल में पानी लगाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से माइनरें सूखी रहने से किसान गेहूं की फसल को पानी देने के लिए परेशान थे। पिछले 28 फरवरी को अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद बेतवा नहर प्रखंड की माइनरों में मंगलवार शाम से पानी आ गया। वहीं टेल तक पानी भेजने और रास्ते में कोई किसान पानी को न रोके इसके लिए मेट अनिल कुमार माइनरों की निगरानी कर रहे हैं। जल्ला गांव के किसान भोला प्रसाद द्विवेदी, राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि नहर तली की सफाई न होने से झाड़ी व बेशरम उगने से पानी आगे रुक रुक कर जा रहा है। नहर में पानी आने से गेहूं की फसल की सिंचाई शुरू हो गई है।

सड़कें खोदकर डाली जा रहीं है पाइप लाइनें
गोहांड। नमामि गंगे के तहत हर घर जल योजना के तहत गांवों में सीसी सड़कों को खोदकर पाइप लाइन डाली जा रही है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कत आ रही हैं। मसगवां, रहंक आदि गांवों के मलखान सिंह, मूरतध्वज सिंह, विजय सिंह आदि ने बताया कि पाइप लाइन सड़क किनारे न डालकर के बीचों बीच बिछाई जा रही है। जिससे सड़कें बर्बाद हो रही हैं। लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में बीडीओ डॉ. पीडी राजपूत ने बताया कि इस योजना के तहत खोदी गईं सड़कों को मरम्मत का प्रावधान है। ठेकेदार द्वारा मरम्मत करार्य कराया जाएगा। यदि मरम्मत नहीं होती तो ग्राम प्रधान अवगत कराएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed