फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Beti Bachao Beti Padhao message through songs

गीतों के जरिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संदेश

Mon, 23 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Beti Bachao Beti Padhao message through songs
मुस्करा सीएचसी में गोष्ठी को संबोधित करती एएनएम। - फोटो : अमर उजाला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर ब्लाक स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अलरा गौरा की आशा जनक लली ने नारी जीवन झूले की तरह है, कभी इस पार कभी उस पार मार्मिक कविता द्वारा बेटी बचाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन


हेमलता पहाड़ी सहित एक दर्जन आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गीतों के द्वारा बेटी बचाओ का संदेश दिया। सीएचसी अधीक्षक डा. महेशचंद्रा ने कहा कि पुत्र मोह के चलते बेटी को गर्भ में ही मार देते है। जिसके कारण लिंगाअनुपात भी प्रदेश में घट रहा है। कहा कि इसके लिए महिलाओं को घर घर जाकर
विज्ञापन


प्रेरित करना होगा। इस दौरान क्षेत्र की सभी आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही। इसके अलावा कार्यक्रम को एआरओ गणेश प्रसाद ,राजेद्र कुमार व्यास, आदि ने भी संबोधित किया। डा. नीलम गुप्ता, डा. हरिमिलन, मुकेश बाबू, विवेक, सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed