{"_id":"68408e2afe6e3edf0d05af34","slug":"became-a-fake-police-inspector-and-asked-for-rs-3000-for-arrest-warrant-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-125584-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: फर्जी दरोगा बन गिरफ्तारी वारंट के लिए मांगे तीन हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: फर्जी दरोगा बन गिरफ्तारी वारंट के लिए मांगे तीन हजार
Wed, 04 Jun 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। मारपीट के मामले में फर्जी दरोगा बनकर पीड़ित से तीन हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। इसका ऑडियो पीड़ित ने बुधवार को वायरल कर दिया है। हालांकि अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
दरियापुर निवासी राहुल ने बताया कि उसके नंबर पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि वह सुमेरपुर थाने से दरोगा बोल रहा हूं। इसमें वह कह रहा है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी करने पर खर्च लगता है और तीन हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने जब थाने पर आकर पैसे देने की बात कही तो फोन करने वाले ने ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहा। पीड़ित ने ऑनलाइन प्रयोग नहीं करने की बात कही। तो उसने गांव से किसी व्यक्ति के द्वारा ऑनलाइन पेमेंट कराने का दबाव बनाया। राहुल ने दरोगा की वार्ता का ऑडियो बनाकर वायरल कर दिया है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि पीड़ित से दरोगा बनाकर किसने बात की है इसकी भी जांच की जा रही है।(संवाद)