फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   bada caught fire, 10 animal burn

बाड़े में लगी आग, 10 मवेशी झुलसे

Sun, 01 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 01 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
bada caught fire, 10 animal burn
एनडीआरएफ के जवान जंगल की आग बुझाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

ललपुरा थानाक्षेत्र के कुम्हऊपुर गांव में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से बाड़े में आग लग गई। इससे बाड़े में बंधे 10 मवेशी झुलस गए। मौके पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग बुझाई।

विज्ञापन


शनिवार रात करीब 12 बजे कुम्हऊपुर गांव निवासी रामगोपाल के बाड़े में आग लग गई। आग ने बगल में बने प्रह्लाद के बाड़े को भी चपेट में ले लिया। आग बढ़ते देखकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड वहां पहुंची और किसी तरह आग बुझाई। आग से रामगोपाल के बाड़े में बंधी दो भैंसें, दो बैल और एक गाय झुलस गई। खेतीबाड़ी का रखा सामान भी राख हो गया।
विज्ञापन


वहीं प्रह्लाद के बाड़े में बंधी चार बकरियां और एक पड़िया भी झुलस गई। पीड़ितों को करीब एक लाख की क्षति हुई है। पशु चिकित्साधिकारी पौथिया विवेक सचान ने रविवार सुबह गांव पहुंचकर मवेशियों का इलाज किया। वहीं सूचना के बाद भी लेखपाल के न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है। उधर कुरारा थानाक्षेत्र के कुशौली पुरवा गांव में शिवकुमार श्रीवास्तव के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। उसे करीब 20 हजार की क्षति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed