{"_id":"68d97caf42e01fadee086248","slug":"ayush-doctors-and-pharmacists-rely-on-health-fair-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-130790-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आयुष चिकित्सक, फार्मासिस्ट के भरोसे रहा आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आयुष चिकित्सक, फार्मासिस्ट के भरोसे रहा आरोग्य मेला
Sun, 28 Sep 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
कुरारा/गहरौली/पौथिया। आरोग्य मेला खानापूरी तक सीमित होकर रह गया है। किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। इससे मरीजों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है। केंद्रों पर जुकाम और बुखार के मरीज अधिक पहुंचे।
मुस्करा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहरौली में कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं पहुंचे। आयुष चिकित्सक डॉ. मनोज कुशवाहा व फार्मासिस्ट सुनीत सचान ने 33 मरीजों का उपचार किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूरीपारा में भी कोई विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं पहुंचा। आयुष चिकित्सक डॉ. हेमंत दसारिया ने 32 मरीजों का उपचार किया। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही।
पारा पीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने पर फार्मासिस्ट ने 30 मरीजों का उपचार किया। दो मरीजों की शुगर जांच, सात लोगों की ब्लड जांच, दो लोगों के ब्लड ग्रुप जांच, मलेरिया एक और टायफाइड की एक मरीज की जांच की गई।
विज्ञापन
पीएचसी पौथिया में हाइपर, शुगर, खांसी, जुकाम के 41 मरीजों का उपचार किया गया। डाॅ. भावना सोनकर, फार्मासिस्ट प्रदीप सचान, एएनम अन्नपूर्णा सचान, कल्पना सिंह, दिलीप आदि मौजूद रहे। फार्मासिस्ट आनंद स्वरूप ने बताया कि बदलते मौसम के चलते खांसी, जुकाम व वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी है।