फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Anna, 20 cattle were variable crop bigha

20 बीघे की फसल चर गए अन्ना मवेशी

Thu, 16 Feb 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Anna, 20 cattle were variable crop bigha
प्रतीकात्मक - फोटो : Amar Ujala

तमाम प्रयासों के बावजूद अन्ना जानवराें से किसानों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। बीती रात तीन किसानों की 20 बीघे में खड़ी गेहूं सहित अन्य फसलें अन्ना मवेशी चट कर गए। गौरतलब हो कि समूचे बुंदेलखंड में अन्ना जानवरों का कहर जारी है। अन्ना जानवराें से फसलों को बचाने के लिए किसान रात दिन टोलियां बनाकर रखवाली कर रहे हैं।

विज्ञापन


दो माह पूर्व ग्रामीणों ने गांव की हर गली व रास्ते को तारबाड़ी करके सील कर जानवरों को गांव के अंदर ही बंद कर दिया था। ग्रामीणों के तमाम प्रयास के बावजूद जरा सी चूक उन पर भारी पड़ जाती है। बीती रात गांव के किसान गामा द्विवेदी की छह बीघे की गेहूं की फसल, महेंद्र की तीन बीघे की मटर की फसल, नारायण द्विवेदी की आठ बीघे की गेहूं व मटर की फसल मवेशी चट कर गए। इन तीनों किसानों ने बताया कि उनके पास इतनी ही जमीन है। बैंक से ऋण लेकर फसल बोई गई थी। वह भी अन्ना जानवरों ने बर्बाद कर दी। पीड़ितों ने शासन से राहत राशि दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed