फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Angered by wife's absence, young man hangs himself, dies

Hamirpur News: पत्नी के न आने से नाराज युवक ने लगाया फंदा, मौत

Mon, 12 Aug 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 12 Aug 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Angered by wife's absence, young man hangs himself, dies
हमीरपुर। मायके से पत्नी के न आने से नाराज युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह बड़े भाई ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खिड़की तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

कोतवाली के हेलापुर मड़यैन डेरा निवासी शीलू उर्फ कृष्ण कुमार (25) की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। तीन भाइयों में शीलू सबसे छोटा था। बड़ा भाई नरेंद्र घर से कुछ दूर दूसरे मकान में रहता है। वहीं दूसरे नंबर का भाई बाहर रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन

नरेंद्र ने बताया कि शीलू शराब पीने लती है। इसके कारण वह आए दिन पत्नी सीता के साथ मारपीट करता था। बताया कि करीब तीन पूर्व मारपीट के कारण सीता अपने मायके सिसौरी डेरा फतेहपुर चली गई थी। बताया कि दो दिन पूर्व शीलू पत्नी सीता को लिवाने ससुराल गया था। मगर पत्नी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वह शनिवार को गांव लौट आया। जहां शीलू ने शाम को शराब पी और घर में फंदा लगा लिया। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैै। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed